एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गोल्फ कोर्स के 24 कर्मचारियों को जेल

Palwal Updated Fri, 09 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

तावड़ू। गोल्फ कोर्स के मैनेजर के साथ मारपीट करने और जान से मारने के आरोप में छह साल बाद नूंह की अदालत ने 24 कर्मचारियों को जेल की सजा सुनाई है। बृहस्पतिवार को नूंह के एडिशनल सेशन जज जीएस वधवा ने सभी कर्मचारियों को साढ़े तीन साल कैद व चार-चार हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। ज्ञात हो कि वर्ष 2006 में गोल्फ क्लब के मैनेजर विजय काटरे और कर्मचारियों के बीच यूनियन बनाने को लेकर विवाद हो गया था। इसी दौरान कर्मचारियों ने उसके साथ मारपीट कर दी और उन्हें धमकाया। इस मामले में कुल 68 लोग आरोपी बनाए गए थे। छानबीन के बाद पुलिस ने 44 कर्मचारियों को आरोप मुक्त कर दिया था। बाकी 24 लोग दोषी ठहराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें