पलवल। मारपीट के अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 23 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सदर थाना पुलिस के अनुसार, कलवाका निवासी कुमर ने आरोप लगाया कि छह जनवरी को साकर, शहीद व रमजान पंद्रह अन्य लोगों को लेकर उनके घर में घुस आए। लाठी, डंडा व सरिया से उसे और उसके परिजनों को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
वहीं, धतीर निवासी महेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया कि मथुरा के गांव सिरमथरा निवासी दिगंबर ने उनके घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर चला गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उधर, चांदहट थाना पुलिस के अनुसार, बढ़राम निवासी अजय सिंह ने आरोप लगाया कि रंजिश के चलते गांव के ही निवासी संजीव, विरेंद्र, जसवंत और सुंदर समेत चार लोगों ने उस पर लाठी और लोहे की राड से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।