एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दस दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

Palwal Updated Sun, 10 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

होडल। टैक्सी स्टैंड से अज्ञात लोग एक टैक्सी को किराए पर ले गए और चालक की हत्या कर गाड़ी समेत फरार हो गए। मामले में सीमा का अड़ंगा डालकर हरियाणा व यूपी पुलिस मामला दर्ज नहीं कर रही है। मृतक टैक्सी चालक के परिजन पिछले दस दिनों से होडल व बरसाना (यूपी) थाने के चक्कर काटकर थक चुके हैं, लेकिन कोई भी पुलिस मामला दर्ज नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कच्चा तालाब निवासी प्रीतम होडल के टैक्सी स्टैंड से गाड़ी किराए पर चलाता था। 26 फरवरी को गांव गहलब निवासी कुछ लोग भरतपुर जाने के लिए गाड़ी बुक कराने पहुंचे। जहां पर स्टैंड चालकों ने गाड़ी बुकिंग पर ले जाने से पहले उनसे पहचान पत्र मांगा जिस पर उन्होंने अपना वोटर कार्ड दिखा दिया। वोटर कार्ड दिखाने के बाद प्रीतम की गाड़ी को बुक करके चले गए। सूत्रों के अनुसार, उसके बाद टैक्सी चालक प्रीतम की हत्या करने के बाद आरोपी शव यूपी के थाना बरसाना के अंतर्गत गांव हाथिया के जंगलों में फेंक गए।
मृतक के भाई प्रभुदयाल ने बताया कि इस संबंध में जिला मथुरा के थाना बरसाना पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी कागजात हरियाणा के जिला पलवल पुलिस के पास भेज दिए हैं। लेकिन दस दिन बीत जाने के बाद भी जिला ने हत्यारोपियों से पूछताछ व गाड़ी तक का सुराग लगाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। होडल पुलिस इस मामले को यूपी का बताकर अपना पल्ला झाड़ने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

इस संबंध में होडल थाना प्रभारी मोहम्मद इलियास ने बताया कि मामले में बरसाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है, अगर उनके पास इस मामले के कागजात आते हैं तो वह आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे, लेकिन अभी तक उन्हें कोई कागजात नहीं मिले है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें