एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

तेज रफ्तार ऑटो पलटा, फौजी की मौत

Palwal Updated Sun, 14 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग पर फुलवाड़ी चौक पर शनिवार को तेज रफ्तार ऑटो पलटने से एक फौजी की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार फौज में है और शनिवार को अपने साथियों के साथ मथुरा (यूपी) के कोसीकलां थाना अंतर्गत धार्मिक स्थल कोकिला वन की परिक्रमा करने गए थे।
परिक्रमा पूरी करके जब वे थ्री व्हीलर में सवार होकर शनिवार को वापस फरीदाबाद जा रहे थे, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव फुलवाडी चौक के पास ऑटो पलट गया। पता चला है कि तेज रफ्तार होने के कारण थ्रीव्हीलर पलटा। इससे उसमें सवार मुकेश फौजी, मनीष कुमार, छत्रपाल और एक अन्य युवक घायल हो गए। सभी को सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मुकेश फौजी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जम्मू में था तैनात, बीस को जाना था ड्यूटी
फौजी के परिजनों ने बताया कि मुकेश की जम्मू में तैनाती थी और उसे 20 जुलाई को वापस अपनी ड्यूटी पर जाना था। वह शनिवार को कोकिला वन की परिक्रमा करने गया था। मुकेश की मौत का समाचार मिलते ही उसके परिजन पलवल के अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने अन्य घायलों को अस्पताल में दाखिल कर लिया है। पुलिस ने मुकेश के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें