एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पति के हाथों जलाई गई विवाहिता ने दम तोड़ा

Panipat Updated Fri, 12 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गन्नौर (सोनीपत)। गांव गढ़ी झिझारा में पति द्वारा केरोसिन तेल डालकर जलाई गई विवाहिता ने पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। विवाहिता घटना के समय अपने मायके आई हुई थी। आरोपी पति ने मायके में ही घटना को अंजाम दिया था। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। गुरुवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव गढ़ी झिझारा निवासी शहनाज की शादी चार वर्ष पहले गांव तलौड़ा खेड़ी जींद निवासी इमरान पुत्र नानू मोहम्मद से हुई थी। शहनाज के भाई साजिद ने 29 मार्च को पुलिस को शिकायत दी कि विवाह के बाद से ही उसकी बहन शहनाज को उसका पति व ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करते थे। उसने आरोप लगाया था कि उसका बहनोई इमरान नशे का आदी है। इससे तंग ाकर चार महीने पहले उसकी बहन मायके में आ गई। साजिद ने आरोप लगाया था कि 28 मार्च शाम इमरान नशे की हालत में उनके घर पहुंचा। परिवार के सदस्यों ने उसे समझाकर कमरे में चारपाई पर लेटा दिया। साथ ही शहनाज भी वहीं दूसरी चारपाई पर सो गई। साजिद ने आरोप लगाया कि रात को इमरान ने उसके कमरे के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया और शहनाज पर केरोसिन डालकर आग लगा दी और वहां से फरार हो गया। चीख सुनकर दरवाजे की कुंडी तोड़कर बाहर आने के बाद आग पर काबू पाया था तथा शहनाज को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उपचार के दौरान उसने वीरवार को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें