एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Sonipat News: करंट लगने से एएलएम की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Fri, 29 May 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
फोटो : साहिल का फाइल फोटो।
विज्ञापन

Next Article

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्नौर। सरढाना बिजली घर में कार्यरत बिजली निगम के एएलएम की ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत हो गई।
गांव मंडोरा निवासी साहिल (24) वर्क परमिट लेकर शुक्रवार दोपहर 12 बजे बजाना कलां क्षेत्र में ट्रांसफार्मर पर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तार में करंट का प्रवाह हुआ जिससे साहिल गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास मौजूद कर्मचारियों और लोगों ने खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है।
साहिल अपने परिवार का इकलौता चिराग थे। उनके पिता तीर्थ राम का करीब 10 वर्ष पहले निधन हो चुका था। पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी साहिल के कंधों पर आ गई थी। वह कुछ दिन पहले ही लाइनमैन की नौकरी पर लगे थे। अब उनकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में मातम का माहौल है और साहिल की मां का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें