एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जातर मेले के प्लाटों का आवंटन आज

Kullu Updated Thu, 25 Apr 2013 02:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कुल्लू। ढालपुर मैदान में 28 अप्रैल से सजने वाले पीपल जातर मेले को लेकर नगर परिषद कुल्लू ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। तीन दिवसीय इस मेले के लिए प्लाट आवंटन का कार्य 24 अप्रैल से शुरू होगा। मेले की सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देने वाले कलाकार भी 25 अप्रैल दोपहर तीन बजे तक आवेदन मेला कमेटी की कल्चर कमेटी के पास जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीपल जातर मेला के चेयरमैन एवं नगर परिषद अध्यक्ष ऋषभ कालिया ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी मेले का आयोजन सफलतापूर्वक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नप 24 अप्रैल से व्यापारियों को प्लाट आवंटन का काम शुरू करेगी। कालिया ने कहा व्यापारी 24 अप्रैल से नगर परिषद कार्यालय ढालपुर स्थित अलाटमेंट कमेटी के पास आवेदन जमा करवाए जा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि लोगों के भरपूर मनोरंजन के लिए कमेटी बॉलीवुड, पंजाबी और अन्य टीवी कलाकारों को बुला रही है। हिमाचली एवं स्थानीय कलाकारों को भी पूरा मौका दिया जाएगा। कालिया ने कहा कि इसके लिए कलाकार 25 अप्रैल दोपहर तीन बजे तक आवेदन कमेटी के पास जमा कर सकते हैं। मेले को आकर्षक बनाने के लिए अन्य खेलकूद स्पर्धाएं भी करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें