एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से महिला की जान गई

Kullu Updated Sat, 26 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कुल्लू। सरवरी के समीप एक ट्रक की चपेट में आने से महिला की अस्पताल में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला नगर परिषद में सफाई कर्मी के रूप में कार्य कर रही थीं। महिला शुक्रवार सुबह काम पर जा रही थी कि उसी दौरान ट्रक की चपेट में आ गई। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन वहां महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक को लापरवाही और गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह नगर पंचायत में सफाई का काम करने वाली महिला सफाई करने के लिए जा रही थी। उसी दौरान एक ट्रक चालक अपने ट्रक को पीछे की ओर वापस ले जा रहा था कि अचानक महिला इस ट्रक की चपेट में आ गई। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में महिला की मौत हो गई। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ भादंसं की धारा 279 और 304 ए के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस चालक से कड़ी पूछताछ कर रही है। डीएसपी ने कहा कि इस हादसे में मारी गई महिला की पहचान शीशामाटी निवासी रेखा देवी (56) के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला केे शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की छानबीन का जिम्मा अखाड़ा चौकी प्रभारी संजय कुमार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें