एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

एक ही गलती तीन बार की तो लाइसेंस रद्द

Mandi Updated Mon, 17 Jun 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मंडी। सड़क हादसों को रोकने के लिए परिवहन विभाग ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर शिकंजा कसने के लिए अभियान चलाया है। ड्राइविंग करते समय मोबाइल सुनना, तेज रफ्तार और ओवर लोडिंग पर विभाग की ओर से विशेष नजर रखी जा रही है। अगर कोई चालक एक ही गलती को बार-बार दोहराता है तो उसका लाइसेंस रद्द किया जाएगा। जिले में बढ़ रहे सड़क हादसों को रोकने के लिए परिवहन विभाग ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। लापरवाह चालकों पर नकेल कसने के लिए विभाग की ओर से नाके लगा कर चेकिंग की जा रही है। पिछले दिनों विभाग ने देर रात नाका लगाकर कई वोल्वो बसों का चालान कर जुर्माना वसूला था। आरटीओ मंडी मदन कुमार का कहना है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई चालक एक ही गलती को दो से अधिक बार करता है तो विभाग की ओर से लाइसेंस रद्द किया जाएगा। ड्राइविंग करते समय मोबाइल पर बात करने वाले चालकों पर भी नजर रखी जा रही है। इसके अलावा ओवर लोडिंग और तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। विभाग की ओर से यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने चालकों से आग्रह किया है कि यातायात नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें