एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रेतों के ढेर पर चांदी कूट रहा माफिया

Mandi Updated Tue, 01 Jul 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सुंदरनगर (मंडी)। जून माह के अंत में लगातार बारिश से आसपास की खड्डों में जलस्तर बढ़ने से वैध रेत-बजरी निकालने का काम ठप होने के साथ ही अवैध खनन माफिया की पौबारह हो गई है। रेत-बजरी की कमी होने से भवन निर्माण के काम में लगे लोगों की परेशानियां भी बढ़ने लगी है। लोगों की इस परेशानी का खनन माफिया ने फायदा उठाकर चांदी कूटनी आरंभ कर दी है। इस गोरखधंधे से जुड़े लोग हर साल बरसात से पहले ही अपने पास माकूल स्टाक एकत्रित कर लेते हैं। कमी होते ही उनके माल की मांग शुरू होने पर इसके मोटे दाम वसूल करते हैं। लेकिन इस बार बरसात से पहले ही माफिया की चांदी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुंदरनगर, नाचन और बल्ह क्षेत्र में खनन माफिया अपने पांव खुलेआम पसार रहा है। लेकिन उस पर नकेल डालने में सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। बल्ह के डडौर, कंसा, नागचला तथा सुंदरनगर के डडोह, भ्यारटा, डीनक, दयारगी और सुकेती खड्ड अवैध खनन के सबसे बड़ा क्षेत्र है। जहां कई स्थानों पर खुलेआम सड़क किनारे हजारों ट्रालियों का माल खनन माफिया ने स्टाक कर रखा है। लेकिन प्रशासन के लोग देखकर भी इसे अनदेखा कर रहे हैं।
यह आपसी मिलीभगत की ओर भी इशारा कर रहे हैं। हर साल बरसात आरंभ होने से पहले ही खनन माफिया ने क्षेत्र के नदीं-नालों में अवैध खनन कर रेत-बजरी का भारी स्टाक एकत्रित कर लेता है। बरसात में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ जाता है। ऐसे में भवन निर्माण में लगे लोगों को रेत-बजरी आसानी से नहीं मिल पाती। इसके चलते उन्हें मंहगे दामों पर इसे खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ता है। भवन निर्माण में लगे लोगों की मजबूरी का फायदा खनन माफिया अब रेत-बजरी को मनमर्जी के दामों पर बेच रहा है। र्मई में बारिशें शुरू हुईं तो रेत-बजरी के दाम 1400 से 2000 पहुंच गए। अब जून के अंत में यह बढ़कर 2000 से 2500 रुपये प्रति ट्राली हो गए हैं। दाम बढ़ने से महंगाई की मार झेल रहे लोगों का भवन निर्माण का बजट बिगड़ कर रह गया है। रेत-बजरी के दामों में सरकार और प्रशासन का कोई नियंत्रण का होने से खनन माफिया मनमर्जी का दाम वसूल रहा है लेकिन इस स्तर पर खनन माफिया के खिलाफ कोई जमीनी कार्यवाई अमल में नहीं लाई जा रही है। मंडी में तैनात जिला खनन अधिकारी कुलभूषण कुमार ने खनन माफिया के खिलाफ सख्त कार्यवाई लाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें