एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रावण दहन को उमड़ी हजारों की भीड़

Mandi Updated Sat, 04 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रावण दहन को उमड़ी हजारों की भीड़
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी। विजय दशमी के पर्व पर मंडी में राजदेवता माधोराय की पालकी बैंड बाजे के साथ पड्डल मैदान में पहुंची। वहीं पर शुक्रवार को शहर की संस्था नव ज्योति खेलकूद एवं सांस्कृतिक कला मंच की ओर से आकर्षक झांकियां निकाली गई। जिनमें रावण द्वारा सीता हरण की झांकी निकाली गई। वहीं पर राम-लक्ष्मण के अलावा हनुमान, वानर सेना और राक्षसों ने शहर की सड़कों गुजरते हुए लोगों को आकर्षित किया।
माधोराय की पालकी और झांकियां पड्डल मैदान में पहुंची। शाम छह बजे पड्डल ग्राउंड में आतिशबाजी के साथ रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले जलाए गए। जिसके बाद लंका दहन किया गया। राम रावण युद्ध का दृश्य भी दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया गया। जोरदार बारिश के बाद भी हजारों की भीड़ ग्राउंड में खड़े रहे। इस अवसर पर उपायुक्त मंडी संदीप कदम, नप के कार्यकारी अधिकारी एवं तहसीलदार सदर अजय पराशर और नप के पार्षद गण के अलावा भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

दशहरा पर्व की रस्म अदायगी के दौरान रावण, मेघनाद, कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। इस अवसर पर हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति की ओर से भी कन्या भ्रूण हत्या और अन्य सामाजिक बुराइयों को लेकर आधुनिक रावण का दहन किया गया। पड्डल मैदान में दशहरा पर्व पर हजारों की भीड़ उमड़ी थी। लेकिन बारिश ने इसमें कुछ देर के लिए खलल डाल दिया। हालांकि तब तक पुतला दहन की रस्म सफलतापूर्वक पूर्ण हो गई।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें