एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

..पास मिला और मौत की खाई में जा गिरी बस

मंडी Updated Sun, 08 May 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
मंडी के जोग‌िंद्रनगर में गिरी बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर-मंडी एनएच पर गलू के पास एचआरटीसी बस हादसे ने कई परिवारों को कभी न भूलने वाला सदमा दे दिया है। वहीं, इस हादसे से सड़कों के किनारों की जा रही खुदाई पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पास लेते वक्त बस का टायर कच्ची मिट्टी में जाने से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस में सवार यात्रियों के मुताबिक करीब दो किलोमीटर पीछे से हिमाचल पथ परिवहन निगम का चालक हॉर्न देकर आगे जा रही टूरिस्ट बस से पास मांग रहा था लेकिन टूरिस्ट बस चालक ने पास नहीं दिया। गलू के पास टूरिस्ट बस चालक ने साइड दी तो एचआरटीसी का चालक ओवर टेक करने लगा। इसी दौरान आगे जा रही टूरिस्ट बस के चालक ने अचानक बस सड़क पर निकाल दी। जिससे परिवहन निगम के चालक ने बचाव की कोशिश की और बस का टायर कच्चे में जाने से डंगा बैठ गया और बस खाई में जा गिरी।


बस हादसे में घायल गुम्मा निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि शनिवार को जोगिंद्रनगर से बस में सवार होकर अपने घर गुम्मा जा रहा था। हराबाग के पास उनकी बस के आगे चल रही एक पर्यटक बस से चालक ने हार्न बजा कर पास मांगा लेकिन लगभग दो किलोमीटर तक आगे चल रही पर्यटक बस ने उनकी बस को पास नहीं दिया। लगभग दो किलोमीटर के बाद आगे चल रही टूरिस्ट बस ने  पास देने के लिए गाड़ी सड़क से बाहर निकाली। एचआरटीसी बस जब पास लेने लगी, इसी दौरान हादसा हो गया। जिसके बाद उन्हें कुछ पता नहीं चला। बस हादसे की शिकार नागचला मंडी निवासी सुनीता अपने पति परम देव और अन्य परिजनों के साथ परौर में राधा स्वामी सत्संग में भाग लेने अपनी गाड़ी के माध्यम से गए थे।
विज्ञापन


परिजन वहीं रुक गए और सुनीता अपने पति के साथ बस से वापस मंडी आ रही थी। हादसे में सुनीता की मौत हो गई। जबकि पति गंभीर रूप से घायल है। बस हादसे में अपनी जान गंवा बैठा नेरचौक निवासी नीरज एक निजी कंपनी में काम करता था। अपने साथियों सहित धर्मशाला में कंपनी की मीटिंग में भाग लेकर वापस आ रहा था। नीरज कह कर गया था कि उससे बार-बार इधर-उधर नहीं भागा जाता यह उसकी आखिरी मीटिंग हैं। नीरज को क्या पता था कि वास्तव में यह उसकी आखिरी मीटिंग है। वह अपने पीछे एक डेढ़ वर्ष की बेटी छोड़ गया है।

बस हादसे में पश्चिमी बंगाल के पांच लोगों की मौत हुई
बस हादसे में पश्चिमी बंगाल के पांच लोगों की मौत हुई। जिनकी शिनाख्त कन्हैया लाल गुप्ता निवासी उत्तर पाली पश्चिमी बंगाल, पुष्पा (55) पत्नी कन्हैया लाल, रश्मी गुप्ता (30), रजत गुप्ता (28), आष्विक (8) के रूप में हुई है। जबकि एक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें