एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शाटपुट में विपिन राणा प्रथम

Solan Updated Wed, 26 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

शाटपुट में विपिन राणा प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। छात्रों की अंडर-14 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत शाटपुट में मस्तानपुरा स्कूल के विपिन राणा विजेता रहे। अर्की के साबिर दूसरे तथा सालड़ा घाट के राम सुंदर तीसरे स्थान पर रहे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरोटीवाला के खेल मैदान में खेली जा रही जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत मंगलवार को आयोजित चक्का फेंक प्रतियोगिता में सालड़ाघाट के राम सुंदर पहले, बरोटीवाला के रविकांत दूसरे तथा कंडा स्कूल के रवि आनंद तीसरे स्थान पर रहे।
लंबी कूद में बद्दी स्कूल के मोहम्मद क्यूम ने प्रथम, भाग चंद ने द्वितीय तथा हिम शिखा स्कूल के कमल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बास्केटबाल में सोलन, बरोटीवाला, लक्ष्य दीप अर्की और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्की की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। फुटबाल में नलवा, कुनिहार, धर्मपुर और सोलन की टीमों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। कबड्डी में धर्मपुर, नालागढ़, पंजेहरा, बरोटीवाला, जोघों, ढोल का जुबड़, बिलांवाली, कोठों और घयान की टीमों ने क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। वालीबाल में भांगल ने नया ग्रांव, बरोटीवाला ने गोयला पन्नर, सवांगाव ने गलानग, कून ने गयाना, नमलीग ने मांगू, बदोगली ने मस्तानपुरा और कून ने ग्याना की टीम को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। इस संबंध में एडीपीईओ प्रेम वर्मा और खेल संघ के सचिव विजय प्रकाश ने बताया कि प्रतियोगिता में 87 कुल स्कूल भाग ले रहे हैं। जिसमें 25 निजी स्कूलों के बच्चे शामिल हैं। प्रतियोगिता का समापन कल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें