उपाध्यक्ष पद पर नौ ने जमाया कब्जा
सोलन। किसान खेत मजदूर कांग्रेस संगठन ने जिला अध्यक्ष केशवकांत की अध्यक्षता में कार्यकारिणी का विस्तार किया। संगठन की नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद के लिए बिशन दत्त, सुरेंद्र ठाकुर, मनीष भारद्वाज, रामसिंह, राकेश ठाकुर, कांता चंदेल, रतन ठाकुर, जोगिंद्र सिंह और कमल चंद को चुना गया। वहीं महासचिव पद के लिए जोगिंद्र शर्मा, नवीन कश्यप, गौरी शंकर, रंजीत सिंह, राीना देवी, भरत, आशा राम, गुरनाम सिंह और राम सिंह को चुना गया। सचिव का पद गुलाब सिंह ठाकुर, अनिल कुमार शर्मा, विक्रम ठाकुर, भोपाल सिंह कंवर, रमेश ठाकुर, आशा कुमारी, मोहन लाल, रोशन लाल, कमल कुमार धीमान, राम स्वरूप, रेनू ठाकुर, संजीव कंवर, हंसराज मेहता और अमर सिंह को सौंपा गया। कोषाध्यक्ष पद के लिए देवदत्त शर्मा को चुना गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्यों की फेहरिस्त में मनसाराम, युगल भारद्वाज, पूर्णचंद, हरीश, सूर्यकांत, तेजिंद्र कुमार, खेमी देवी, सीमा, विजय, बुद्धराम, ताराचंद, गोविंद ठाकुर, चमेल सिंह, लेखराज, रामजी दास, सुखराम, गणेश दत्त, अशोक शर्मा, मोहन लाल, बृजमोहन, गोपीचंद, नरेंद्र शर्मा, राजेंद्र सिंह और दीप राम को शामिल किया गया।
इस अवसर पर संगठन ने एक प्रेसवार्ता भी की। संगठन के अध्यक्ष केशवकांत ने कार्यकारिणी घोषित करने के बाद आश्वासन दिया कि वह किसानों की समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाएंगे। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने किसानों की अनदेखी की है।