एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अंतरकलह में भूले जनता के मुद्दे

Solan Updated Wed, 10 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अंतरकलह में भूले जनता के मुद्दे
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलन। कांग्रेस और भाजपा में अंतरकलह की चिंगारी से लगी आग के कारण दोनों पार्टियां अब तक के चुनावी प्रचार में मुद्दावीहिन होकर रह गई हैं। अपनों से बचने जुगत का असर चुनावी प्रचार में पड़ रहा है। राजनीतिक दलों के प्रत्याशी टिकट न मिलने या मिलने की बात को आधार मानकर प्रारंभिक कैंपेंन में जुट गए हैं।
चाहे जिला कांग्रेस और या जिला भाजपा एकजुटता की कमी साफ दिखने लगी हैं। दूसरी तरफ आरोपों और प्रत्यारोपों का दौर भी तेज हो गया है। हालांकि मान मनोहार की कोशिशें तेज हो गई हैं, इसके बीच प्रत्याशियों के लिए भागमभाग का दौर टेंशन भरा साबित हो रहा। सोलन सीट को छेड़ अन्य स्थानों पर कांग्रेस ने चुनाव शुरू कर दिया है। कलह के बीच भाजपा पांचों विस क्षेत्रों में इलेक्शन कैंपेन में जुटी है।
विज्ञापन


भूले सिलेंडर, डीजल और महंगाई के मुद्दे
भाजपा का रसोई गैस सिलेंडर और डीजल की बढ़ोतरी का मुद्दा सामने नहीं आ पा रहा है। चुनावों की तिथि घोषित होने से पहले इन मुद्दों को राजनीतिक पार्टियों द्वारा प्रमुखता से उछाला गया, लेकिन अंतरकलह से जूझ रही पार्टियों में यह मुद्दा कहीं दबकर रह गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सहजल के मुताबिक अपने मुद्दों पर भाजपा कायम है। चुनाव प्रचार तेज होने के साथ मुद्देे भी तेज होंगे।

भूमाफिया और भ्रष्टाचार भी भूले
भाजपा के कार्यकाल के दौरान अनियमितताओं और भ्रष्टाचार भूमाफिया, केंद्र की स्कीमों को भाजपा का नाम देना आदि के आरोपों को लेकर हल्ला बोलने वाली कांग्रेस का चुनावी कैंपेंन खामोश सा दिख रहा है। भीतरघातियों पर पूरी तरह से फोकस किया है। जहां भीतरघाती न होने की बात हो रही है, वहां भी खतरा हर पल मंडरा रहा है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल ठाकुर का कहना है कि यही मुद्दे चुनावी प्रचार का आधार बनेंगे। प्रचार तेजी से हो रहा है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें