एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कामगारों ने सीनियर आफिसर को पीटा

Solan Updated Wed, 13 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कामगारों ने सीनियर आफिसर को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। काम को लेकर कामगारों को डांटना दवा फैक्टरी के सीनियर आफिसर को मंहगा पड़ गया। गुस्साए छह कामगारों ने फैक्टरी गेट पर आफिसर की गाड़ी को रोक कर उसकी पिटाई कर उसे जख्मी कर दिया। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला स्थित एक दवा फैक्टरी में सीनियर आफिसर रमजान ने काम को लेकर फैक्टरी के कुछ कामगारों को डांटा। अधिकारी का कहना था कि जब कंपनी उन्हें हर सुविधा देने के लिए तैयार है तो कामगारों को भी कंपनी का काम करना चाहिए। जिस पर स्थानीय कामगार रवि, अनिल समेत आधा दर्जन लोगों ने आफिसर को पीटने की योजना बनाई। काम समाप्त करने के बाद जैसे ही अधिकारी फैक्टरी गेट पर पहुंचा तो रवि, अनिल समेत कुछ कामगारों ने उनकी गाड़ी रुकवाई। गाड़ी रुकते ही उसे खींच पर गाड़ी से बाहर निकाला तथा उसके लातों व घूसों से धुनाई कर दी। शोर सुन कर फैक्टरी के अन्य कामगार उनके बचाव के लिए दौड़े तो कामगार आफिसर को छोड़कर भाग गए। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में आफिसर ने बताया कि उसका कसूर मात्र इतना था कि उसने कामगारों को फैक्टरी में काम करने को कहा। जिस पर इन कामगारों ने उस पर हमला बोल दिया। पुलिस ने अधिकारी का मेडिकल कराया। जिसमें उसके सिर, मुंह और बाजू में चोट लगना पाया गया। डीएसपी अमित शर्मा ने घटना की पुष्टि करते की है। उन्होंने बताया कि अधिकारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें