वेद मंत्र उच्चारण में कविराज रहे प्रथम
सोलन। संस्कृत कालेज की वार्षिक सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिता में मेधावी विद्यार्थियों ने संस्कृत और हिंदी भाषा के प्रति स्नेह दिखाया। प्रतियोगिताएं कालेज परिसर में आयोजित हुईं। इस दौरान सांस्कृतिक विषयों पर विद्यार्थियों में विभिन्न प्रतियोगिता करवाई गई। वेद मंत्र उच्चारण प्रतियोगिता में कवि राज शास्त्री ने पहला, विनोद ने दूसरा और अभिषेक ने तीसरा स्थान हासिल किया।
श्लोकच्चारण में सोनिका ने प्रथम, विनोद ने द्वितीय और पूर्णदत्त तृतीय स्थान पर रहे। इस तरह गीतिका प्रतियोगिता में विनोद, कविराज, प्रदीप शर्मा ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। संस्कृत भाषण प्रतियोगिता में मोनिका और कविराज पहले विनता दूसरे और शीतल तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा हिंदी भाषण प्रतियोगिता में प्रीति ने पहला, प्रियंका ने दूसरा और पूर्णदत्त ने तीसरा स्थान हासिल किया है। इसी तरह अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में तमन्ना, कमल और प्रेमलता ने पहले व दूसरे, तीसरे स्थान पर बाजी मारी। इस बीच विद्यार्थियों मेें देश भक्ति संगीत प्रतियोगिता भी करवाई गई। जिसमें सूरज शर्मा ने सबसे अच्छा देश भक्ति गीत सुनाकर पहला स्थान, मोहित ने दूसरा व अभिषेक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कालेज सदनों के बीच करवाई। जिसमें कालीदास सदन प्रथम, यास्क सदन द्वितीय और याणिनि सदन तृतीय स्थान पर रहा। अंत में सूत्र अंताक्षरी प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें पाणिनि सदन पहले, कालिदास सदन दूसरे और चाणक्य सदन तीसरे स्थान पर रहा।
इस प्रतियोगिता का शुभारंभ कालेज प्रधानाचार्य डा. रामदत्त शर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि यह वार्षिक प्रतियोगिता 7 मार्च तक चलेगी। प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को कालेज के वार्षिक समारोह में सम्मानित किया जाता है। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को बधाई भी दी। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका प्राध्यापक डा. हरिराम शर्मा और आचार्य राधे श्याम ने निभाई।