एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बद्दी बैरियर का होगा आधुनिकीकरण

Solan Updated Thu, 16 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बद्दी बैरियर का होगा आधुनिकीकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने कहा कि बरोटीवाला की तर्ज पर बद्दी बहुउद्देशीय बैरियर का आधुनिकीकरण किया जाएगा जिसकी डीपीआर बन चुकी है। वह बीबीएनआईए के पदाधिकारियों के साथ बैठक में बोल रहे थे। इससे पहले बीबीएन उद्योग संघ के अध्यक्ष अरुण रावत और महासचिव यशवंत गुलेरिया ने उद्यमियों की ओर से एक मांग पत्र मंत्री को सौंपा।
यशवंत गुलेरिया ने बताया कि प्रदेश के उद्योग हिमाचली युवाओं को 70 फीसदी और इससे ज्यादा रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे हैं। जिन उद्योगों जैसे लोहा व टैक्सटाइल मिलों में हिमाचली युवक फिट नहीं बैठते, उनमें 70 फीसदी की शर्त में कुछ रियायत दी जानी चाहिए। पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र गुलेरिया ने मंत्री से सीएसटी 1.5 फीसदी से घटा कर 0.5 फीसदी करने का मुद्दा उठाया वहीं सरकारी विभागों को राज्य से बाहर जाने वाले माल पर वैट घटाने का सुझाव दिया। इसके अलावा शैलेष अग्रवाल और दिनेश जैन और प्रवक्ता संजय खुराना ने मांगें उठाईं।
विज्ञापन

इस अवसर पर श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष हरदीप बावा, पूर्व विधायक लखविंद्र राणा, नप प्रधान मदन लाल चौधरी, सहायक आयुक्त राजीव डोगरा, संघ के अध्यक्ष अरुण रावत के अलावा महासचिव ठाकुर यशवंत गुलेरिया, संगठन सचिव अश्विनी शर्मा, राजेंद्र गुलेरिया, दिनेश जैन, दीपक भंडारी, राजेश सूद, लघु उद्योग भारती बीबीएन के अध्यक्ष राजीव कंसल, प्रदेश महासचिव एनपी कौशिक, अमर शक्ति, बीबीएन प्रवक्ता संजय खुराना, केआर चंदेल, आरजी अग्रवाल, सीएन धर और पूनम शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें