एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

प्रपत्र से बेनकाब होंगे ‘विभीषण’

Una Updated Wed, 15 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ऊना। कांग्रेस में टिकट के लिए मांगे गए आवेदन पत्र कई ‘विभीषणों’ को बेनकाब करेंगे। जिन लोगों ने पूर्व में पार्टी विरोधी भूमिका निभाई है या बगावत की है, उससे भी प्रपत्रों के जरिए पर्दा उठेगा। प्रपत्र के तेरहवें कालम में पूछा गया है कि क्या आपका कभी पार्टी से निष्कासन हुआ? यदि हां तो कब और किन कारणों से? चौदहवें कालम में पूर्व में लड़ चुके चुनाव के संदर्भ में विवरण मांगा गया है। बारहवें कालम में संगठन में आवेदक की विशेष उपलब्धि के संदर्भ में सवाल किया गया है। पूर्व में पार्टी से बगावत करके चुनाव लड़ चुके आवेदकों के लिए कालम 12 और 13 से दिक्कतें पैदा हो सकती हैं। जानकारों की मानें तो इन कालमों में आवेदन पत्र पर आवेदक की ओर से लिखे गए शब्द उसे टिकट की मैराथन से बाहर का रास्ता भी दिखा सकते हैं। यही कालम किसी आवेदक को टिकट की रेस में नंबर एक पर भी ला सकते हैं। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में पहली बार टिकट के लिए आवेदन को लेकर विशेष प्रोफार्मा तैयार किया। कांग्रेस का कहना है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में गलत टिकट आवंटन के चलते पार्टी को नुकसान हुआ, जिससे अकाली भाजपा को रिपीट करने का मौका मिला। अब हिमाचल प्रदेश में होने वाले विस चुनाव में कांग्रेस पार्टी स्वच्छ छवि वाले प्रत्याशियों को मैदान में उतारेगी। जिला कांग्रेस प्रवक्ता विजय डोगरा ने माना कि कालम संख्या 12, 13 और 14 से कई आवेदकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विरेंद्र धर्माणी ने कहा कि इससे पूर्व सादे कागज पर ही टिकट के लिए आवेदन मांगे जाते रहे। पार्टी क ी ओर से पहली बार टिकट के लिए आवेदन को लेकर प्रोफार्मा तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें