एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आईपीएच का पंप उड़ा ले गए चोर

Una Updated Wed, 06 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ऊना। डंगोली में शातिरों ने आईपीएच विभाग को चूना लगा दिया है। विभाग की परियोजना से चोर हजारों की कीमत का पंप उड़ा ले गए हैं। हालांकि, शातिरों की योजना पंप सहित मोटर निकालने की थी, पर ऐसे करने में चोर नाकाम रहे। चोरी का पता चलने पर आईपीएच विभाग पुलिस की शरण में जा पहुंचा।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक डंगोली स्थित आईपीएच विभाग की स्कीम से अज्ञात चोरों ने सोमवार देर रात सेंधमारी कर डाली। विभाग की ओर से तमाम चीजों को प्लग किए जाने के बावजूद चोर विभाग के हजारों रुपये मूल्य के पंप को उड़ा ले गए। सुबह जब विभाग के कर्मचारी रोजमर्रा की तरह स्कीम पर पहुंचे तो उन्हें इस घटना का पता चला। विभाग के सहायक अभियंता नरेश धीमान ने बताया कि डंगोली की स्कीम में चोरों ने सेंधमारी कर पंप चुरा लिया है। मामले के संदर्भ में पुलिस प्रशासन को सूचित कर एफआईआर दर्ज करवाई गई है। उधर, एएसपी राकेश सिंह ने बताया कि डंगोली में आईपीएच विभाग की योजना पर चोरी होने की शिकायत मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें