{"_id":"6a15aa30bb1762be450497b9","slug":"una-sweltered-at-426-degrees-celsius-with-hot-winds-adding-to-the-woes-una-news-c-93-1-ssml1047-192968-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: 42.6 डिग्री तापमान में तपा ऊना, गर्म हवाएं चलने से बढ़ी मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: 42.6 डिग्री तापमान में तपा ऊना, गर्म हवाएं चलने से बढ़ी मुश्किलें
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 27 May 2026 07:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऊना। तेज धूप से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। मंगलवार को ऊना का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रचंड गर्मी व गर्म हवाएं चलने से लोगों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। गर्मी के तेवर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग बीते दिनों एडवाइजरी जारी कर दी है।
मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी तापमान बढ़ने की आशंका जताई है। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। भीषण गर्मी के चलते एसी भी हांफना शुरू हो गए हैं। बढ़ते तापमान से बचाव को स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। चिकित्सा विशेषज्ञ इस मौसम में भरपूर पानी पीने, यात्रा के दौरान पानी साथ ले जाने, ओआरएस, नींबू पानी, लस्सी आदि का अधिक प्रयोग करने की सलाह दे रहे हैं। धूप में निकलने पर छाता, गमछे व टोपी का सिर ढकने के लिए प्रयोग करें। मंगलवार दोपहर को भी काफी कम संख्या में लोग घरों से बाहर निकले। ऐसे में खास तौर पर दोपहिया वाहन चालकों को गर्म हवाओं के कारण काफी परेशानी हो रही है। अगर आगामी दिनों में भी गर्मी से यही हालात रहे तो परेशानी काफी बढ़ सकती है।
मंगलवार को जिले का तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में भी गर्मी से अभी राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।
-विनोद कुमार, मौसम समन्वयक ऊना
Trending Videos