सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two groups clash in Hamboli, cross FIR lodged

Una News: हंबोली में दो पक्षों में मारपीट, क्रॉस एफआईआर दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 27 May 2026 08:13 AM IST
विज्ञापन
Two groups clash in Hamboli, cross FIR lodged
विज्ञापन
अंब(ऊना)। हंबोली में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर एक-दूसरे के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज की है।
Trending Videos

पहले पक्ष की ओर से राहुल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सोमवार दोपहर के समय अपनी बाइक पर साथी के साथ जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रहे चालक ने अपना ट्रैक्टर सड़क के बीचों-बीच खड़ कर दिया। जब राहुल ने रास्ता देने के लिए हॉर्न बजाया तो आरोपी ने रास्ता रोकने के साथ-साथ उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने अपनी गाड़ी से पाना निकालकर राहुल के सिर पर हमला कर दिया।
वहीं दूसरी तरफ से अश्वनी कुमार ने पुलिस को अलग शिकायत सौंपी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जब वह दोपहर के समय पानी का टैंकर लेकर जा रहे थे। तो दूसरे पक्ष के लोगों ने मिलकर उनका रास्ता रोका और उनके साथ मारपीट की। अश्वनी कुमार का कहना है कि वह किसी तरह वहां से अपना ट्रैक्टर लेकर निकला लेकिन आरोपियों ने उनका पीछा किया और उनके घर पहुंचकर जान से मारने की कोशिश की तथा घर के दरवाजे को भी नुकसान पहुंचाया। एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed