{"_id":"6a15ae5a9c9efa501406af39","slug":"nishad-kumar-performed-well-in-the-long-jump-competition-una-news-c-93-1-ssml1047-192993-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: निषाद कुमार ने लंबी कूद प्रतियोगिता में किया बेहतरीन प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: निषाद कुमार ने लंबी कूद प्रतियोगिता में किया बेहतरीन प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 27 May 2026 07:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंब(ऊना)। बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित 8वीं ओपन पैरा नेशनल चैंपियनशिप में भारत के स्टार एथलीट और पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता निषाद कुमार ने नया इतिहास रच दिया है। मूल रूप से हाई जंप के स्थापित खिलाड़ी निषाद कुमार ने इस प्रतियोगिता में पहली बार लॉन्ग जंप स्पर्धा में भाग लिया और अपने पहले ही प्रयास में विश्व स्तरीय प्रदर्शन कर सबको हैरान कर दिया। इस प्रतियोगिता के दौरान निषाद कुमार ने कुल तीन प्रयास किए। जिसमें उनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। अपने पहले ही प्रयास में उन्होंने 7.25 मीटर की दूरी तय की। इसके बाद दूसरे प्रयास में उन्होंने और अधिक ऊर्जा के साथ 7.34 मीटर की शानदार छलांग लगाई, जो अब लॉन्ग जंप में उनका नया पर्सनल बेस्ट रिकॉर्ड बन गया है। अपने तीसरे और अंतिम प्रयास में उन्होंने 7.21 मीटर की दूरी छुई। इस दमदार प्रदर्शन के आधार पर निषाद कुमार ने जापान के नागोया में होने वाले आगामी एशियन पैरा गेम्स के लिए लॉन्ग जंप स्पर्धा में सफलतापूर्वक क्वालिफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह वर्तमान में इस स्पर्धा में पूरे एशिया में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उनसे पहले चीन के एक एथलीट 7.19 मीटर की छलांग के साथ एशिया में शीर्ष पर चल रहे थे जिन्हें पीछे छोड़कर निषाद ने नंबर एक का पायदान हासिल किया है।
Trending Videos