सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Slow voting process became a problem

Una News: धीमी मतदान प्रक्रिया बनी परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 27 May 2026 07:56 AM IST
विज्ञापन
Slow voting process became a problem
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। ग्राम पंचायत दियोली में पंचायतीराज चुनाव के दौरान मतदान प्रक्रिया काफी धीमी रहने के कारण मतदाताओं को लंबा इंतजार करना पड़ा। स्थिति यह रही कि पंचायत में शाम करीब 6 बजे तक भी मतदान जारी रहा और कई मतदाता देर शाम तक अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। सात वार्डों वाली ग्राम पंचायत दियोली में कुल 2,216 मतदाता हैं, जिनमें से करीब 1,715 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। हालांकि मतदान प्रतिशत अच्छा रहा लेकिन पोलिंग प्रक्रिया की धीमी गति के कारण लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली। विशेष रूप से वार्ड तीन में मतदान की रफ्तार काफी धीमी रही। इस वार्ड में करीब 500 मतदाता थे जबकि लगभग 304 वोट ही पोल हो पाए। मतदाताओं का कहना था कि पोलिंग पार्टी की सुस्त कार्यप्रणाली और धीमी प्रक्रिया के चलते लोगों को घंटों कतारों में खड़ा रहना पड़ा। कई बुजुर्ग और महिलाएं भी लंबे इंतजार के बाद मतदान कर पाईं।
Trending Videos

वहीं सेक्टर मजिस्ट्रेट कुलताज सिंह ने बताया कि पंचायत में मतदान प्रक्रिया शाम करीब 6 बजे तक चलती रही। उन्होंने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का पूरा अवसर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed