एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कलरूही में कुचला स्कूटर सवार

Una Updated Wed, 27 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अंब (ऊना)। कलरूही में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। जबकि मामले के संदर्भ में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। बताया जा रहा है कि दौलतपुर चौक निवासी विनोद कुमार निजी काम के चलते अंब आया था। जिसे वापस जाते समय कलरूही में एक वाहन ने टक्कर मार कर गिरा दिया। जबकि पीछे से आ रहे दूसरे वाहन ने उसे कुचल डाला। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 64 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र आसा राम निवासी दौलतपुर चौक मंगलवार को निजी कार्य के चलते अंब मुख्यालय आए हुए थे। वापस लौटते समय कलरूही में एक अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तारी में जाते हुए उन्हें टक्कर मार कर गिरा दिया। इसी दौरान ठीक पीछे चल रहा वाहन चालक रफ्तार पर नियंत्रण नहीं कर पाया और विनोद कुमार को रौंदता हुआ निकल गया। हादसे के चलते विनोद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया गया है। एसपी रविंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में एफआईआर दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें