एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

संतोषगढ़ के युवक की पीजीआई में मौत

Una Updated Tue, 18 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

संतोषगढ़ (ऊना)। मैहतपुर-संतोषगढ़ संपर्क मार्ग पर बीते सप्ताह छतरपुर के समीप सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए 20 वर्षीय युवक संजय महेश पुत्र बलराम महेश ने रविवार को चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में दम तोड़ दिया। संजय महेश ने इसी साल जमा दो की परीक्षा पास की थी। बताया जा रहा है कि संजय कुमार ने नेत्रदान के साथ अपने कई अंग दान कर रखे थे। संजय महेश की माता निर्मला महेश संतोषगढ़ नगर पंचायत की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। संजय की मौत की खबर संतोषगढ़ पहुंचते ही पूरे नगर में मातम छा गया। सोमवार को संजय का स्वां नदी के तट पर अंतिम संस्कार किया गया। संस्कार में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकार नवीन महेश के छोटे भाई संजय महेश के सड़क दुर्घटना के बाद मौत होने पर हरोली प्रेस क्लब के सदस्यों पवन ठाकुर, दिनेश गौतम, नारायण प्रभाकर, अश्विनी प्रभाकर, राजीव, मोहन लाल व आशीश ठाकुर ने उनके परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की है। नगर संतोषगढ़ के प्रेस क्लब के मुख्य संरक्षक संजय जोशी, अध्यक्ष पंकज चब्बा, महासचिव अश्विनी सैणी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमनाथ धीमान, उपाध्यक्ष मनीष चब्बा, कोषाध्यक्ष राजीव भारद्वाज, संयुक्त सचिव अमन वर्मा, मनोज कुमार, क्लब के संरक्षक मास्टर मलकीयत सिंह, मुख्य सलाहकार अशोक चोपड़ा, सलाहकार सतीश जोशी सहित नगरवासियों ने संजय महेश के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें