एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बस में बैग चुराते पकड़े तीन धरे

Una Updated Sun, 18 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बस में बैग चुराते पकड़े तीन धरे
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊना। क्षेत्र के पुलिस लाइन झलेड़ा में पंजाब रोडवेज की बस में सवारियों का समान चुराने के प्रयास में तीन शातिरों को पकड़ा है। वहीं एक शातिर चकमा देकर भागने में कामयाब रहा। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछा दिया है। तीनों आरोपी हरियाणा के गुहाना जिला सोनीपत के बताए जा रहे हैं। जिनकी पहचान 35 वर्षीय मदन पुत्र सुरेश कुमार, 25 वर्षीय मुकेश पुत्र दिवान सिंह, 25 वर्षीय विनोद पुत्र ठाकुर सिंह के रुप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के मोबाइल, पर्स सहित अन्य समान जब्त कर लिया है। इस मामले के संदर्भ में आरोपियों के परिजनों को सूचित कर दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय बस अड्डे पर शनिवार सुबह सवा नौ बजे चार युवक कटरा जा रही पंजाब रोडवेज की बस में सवार हुई। कुछ समय के बाद वे बस में सवार यात्रियों के बैग से समान चुराने का प्रयास करने लगे। इतने में युवकों की हरकतों को बस में सवार अन्य यात्रियों ने देख लिया और मौके पर ही शोर मचा दिया। जिससे चारों युवक सहम गए। इसी दौरान युवकों ने चलती बस से कूद गए। इसी दौरान सुबह अपने निवास स्थान से आ रहे ऊना जा रहे एएसपी विरेंद्र सिंह ने रास्ते में शातिरों को भागते देख लिया और स्थानीय लोगों की मदद से तीन युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया। वहीं एक शातिर चकमा देकर पास के जंगल में भाग निकला। जिसकी धरपकड़ के लिए पुलिस ने टीमें भेज दी हैं। हैरत की बात है कि तीन दिन पहले ही स्थानीय बस अड्डे में बैग चुराने के चक्कर में तीन शातिरों को पकड़ा था। एएसपी विरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने हरियाणा निवासी तीन शातिरों को पकड़ा है। मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें