एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

छह माह में शुरू करो उत्पादन नहीं तो प्लाट रद्द

Una Updated Tue, 22 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ऊना। उद्योग विभाग ने प्लाट लेकर बैठे उद्यमियों को छह माह के भीतर इन्फ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने और उद्योगों में प्रोडक्शन शुरू करने के निर्देश दे दिए हैं। बसाल इलाके में लंबे अरसे से प्लाट लेकर बैठे 20 उद्यमियों को विभाग ने नोटिस जारी किए थे। विभाग ने दो टूक कहा कि यह प्लाट रद्द कर दिए जाएंगे। विभाग के इन निर्देशों से उद्यमियों में हड़कंप मच गया। अब प्लाट दबाकर बैठे उद्यमियों ने विभाग के दफ्तर में हाजिरी भरी है। उद्योग विभाग के महाप्रबंधक तिलक राज शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन उद्यमियों ने विभाग से मोहलत मांगी है। विभाग ने इन्हें छह माह का समय दिया है। विभाग का कहना है कि उद्यमियों की लापरवाही से प्लाट खाली रहे। यहां पर न तो उद्योग लग सके और न ही किसी तरह का कोई उत्पादन शुरू हो सका। इससे राज्य सरकार को भी राजस्व घाटा झेलना पड़ा। इन उद्योगों में कई बेरोजगारों को रोजगार मिलना था। इंफ्र ास्ट्रक्चर खड़ा न होने के कारण यहां बेरोजगार युवा और अन्य लोग रोजगार से भी वंचित रह गए। अब विभाग की सख्ती से इन उद्यमियों के कान खड़े हो गए हैं और एक-एक करके विभाग के दफ्तर में हाजिरी भरकर मोहलत मांग रहे हैं। उद्यमियों की अरजी को विभाग ने स्वीकार करते हुए छह माह का समय देते हुए चेताया है कि इस अवधि में भी यदि इंफ्र ास्ट्रक्चर खड़ा न हो सका तो बिना किसी नोटिस के प्लाट रद्द किए जा सकते हैं।

कोट्स
उद्यमियों को छह माह का समय दिया गया है। इस अवधि में भी यदि इन्फ्रास्ट्रक्चर खड़ा न हो सका तो विभाग इनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाएगा।
-तिलक राज शर्मा, महाप्रबंधक उद्योग विभाग
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें