एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

टैक्सी यूनियन के उपप्रधान पर रॉडों से हमला

Una Updated Sun, 24 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ऊना। क्षेत्र के टक्का में पुरानी रंजिश के चलते प्रीपेड टैक्सी यूनियन के उपप्रधान पर आधा दर्जन के करीब लोगों ने रॉडो और लाठियों से हमला बोल दिया। इसमें उपप्रधान के शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना शुक्रवार रात की है। उन्हें फौरन उपचार एवं मेडिकल के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में शिकायतकर्ता के बयान दर्ज कर केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि प्रीपेड टैक्सी यूनियन के उपप्रधान के साथ कई दिनों से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रीपेड टैक्सी यूनियन के उपप्रधान सुरेंद्र कुमार शर्मा निवासी टक्का ने बताया कि रोजाना की तरह वह शुक्रवार रात को बस में अपने घर जा रहा था। टक्का में बस उतरते ही लगभग आधा दर्जन के करीब युवकों ने उसे घेर लिया और रॉडो, लाठियों से हमला बोल दिया। इसके चलते उसे गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि बड़ी मुश्किल से आरोपियों के चुंगल से भागकर अपनी जान बचाई। उधर पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सुरेंद्र शर्मा की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें