जम्मू। पुणे में 25-30 दिसंबर को हो रही एशियन किक बाक्सिंग चैंपियनशिप के लिए राज्य से छह खिलाड़ियों का चयन हुआ है। सभी खिलाड़ी किक बाक्सिंग टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगे। पुणे में ही हुए सिलेक्शन ट्रायल में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर रियासत के सभी खिलाड़ियों का चयन किया गया। इन ट्रायल में देशभर से करीब दो सौ खिलाड़ियों ने शिरकत कर दम दिखाया।
जिसमें राज्य से छह खिलाड़ी टीम इंडिया में जगह बनाने में कामयाब रहे। महाराष्ट्र किक बाक्सिंग एसोसिएशन और इंडियन एसोसिएशन आफ किक बाक्सिंग आर्गनाइजेशन के सहयोग से करवाए गए सिलेक्शन ट्रायल में राज्य से राजय सिंह नरानिया का ( 60 से कम किलोग्राम भार लो किक), सूर्य भानू प्रताप सिंह (63.5 से कम भार, लो किक), अरुण सिंह चाड़क (71 से कम भार, लो किक), राजेंद्र सिंह (89 से कम भार, सेमी कांटेक्ट वर्ग), पवन सिंह (81 से कम भार, फूल कांटेक्ट वर्ग) और जगविंदर सिंह (79 से कम भार, सेमी कांटेक्ट भार) में चयन किया गया। इस मौके पर जेएंडके किक बाक्सिंग एसोसिएशन के प्रधान शेख ओवेस अहमद, उप प्रधान एचके लोहेया, महासचिव कुलदीप हांडू, रंजीत कालरा, दीपक हांडा, विजय सराफ ने राज्य टीम के खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई। चैंपियनशिप से पहले कोचिंग कैंप में टीम इंडिया में राज्य के खिलाड़ियों को प्रदर्शन को और बेहतर बनाने के गुर सिखाए जाएंगे।