एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जैन बाजार में महाराष्ट्र का युवक बेहोश मिला

Jammu Updated Sat, 09 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। जैन बाजार में शुक्रवार को एक युवक बेहोश मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को जीएमसी पहुंचाया। यहां उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बाजार में युवक को बेहोश देख पहले लोगों ने उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन उसके न उठने पर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसकी पहचान पता चली। 22 वर्षीय सुनील महाराष्ट्र के खेमपुर का रहने वाला है। बेहोशी का कारण पता नहीं चल पाया है। चौक चबूतरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर और आसपास के इलाकों में जहर निगलने से एक युवती सहित दो लोगों की हालत गंभीर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, सांबा के नड इलाके में रहने वाले 22 वर्षीय राहुल मीनिया की जहर निगलने से हालत बिगड़ गई। परिवार के लोगों ने पहले उसे सांबा अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे जीएमसी रेफर कर दिया। यहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

उधर, रेजीडेंसी रोड निवासी 18 वर्षीय स्टेफी ने अपने ही घर में जहर निगल लिया। अभिभावकों को जब घटना का पता चला तो उसे गंभीर हालत में जीएमसी पहुंचाया गया। यहां उसकी हालत में सुधार है। जहर निगलने का कारण पता नहीं चल पाया है। पीर मिट्ठा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें