एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

विश्वस्तरीय स्टेशन की घोषणा को अभी फंड का इंतजार

Jammu Updated Mon, 18 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण, तीसरे प्लेटफार्म की जरूरत और इसके संबंधित कई प्रस्ताव भेजे गए। वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनाने की घोषणा हुई लेकिन फंड नहीं जारी हुआ। इस साल बजट मेें उम्मीद है जम्मू रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक वर्ल्ड क्लास बनाए जाने की उम्मीद है। हाईकोर्ट ने भी इस मामले में आदेश दिए हैं, जिसके कारण इस साल उम्मीदें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण को लेकर 21 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा भी की गई लेकिन रुपया नहीं आया। अब कई वर्षों के बाद इसकी लागत में बढ़ोतरी और रेलवे स्टेशन पर बढ़ती ट्रेनों की संख्या के कारण इसके आधुनिकीकरण की जरूरत को महसूस किया जा रहा है। पिछले चालीस साल के बाद भी स्टेशन की कायापलट नहीं हुई। अब इस साल से कटड़ा तक ट्रेन पहुंच जाएगी। ट्रेनों की संख्या भी बढ़ेगी। हर साल करीब एक करोड़ यात्री जम्मू रेलवे स्टेशन पर पहुुंचते हैं। लाभकारी स्टेशन की तरफ कभी भी ध्यान नहीं दिया गया। कटड़ा पर ध्यान केंद्रित होने के कारण उम्मीद है जम्मू स्टेशन की भी कायापलट होगी। इसके अलावा कई ऐसे महत्वपूर्ण स्टेशन हैदराबाद, उड़ीसा, भुवनेश्वर जैसे शहरों को भी जम्मू से जोड़ने की उम्मीद है। रेल मंत्री से यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि जम्मू से दिल्ली या मुंबई तक शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन भी चलाई जाएगी। जो काफी समय से मांग की जा रही है। आधुनिकीकरण और विस्तारीकरण नहीं होने के कारण अक्सर ट्रेनें जम्मू स्टेशन पर देरी से पहुंच पाती हैं। आउटर पर कई घंटे तक ट्रेन खड़ी रहती है और मात्र तीन प्लेटफार्म के कारण आने वाली ट्रेन को जगह नहीं मिल पाती है। जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट में भी बुजुर्गों, महिलाओं के लिए रेलिंग इत्यादि की सुविधाओं के भी आदेश दिए गए थे। इन आदेशों पर भी गौर कि ए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें