एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सदन चलाने के लिए खास हिदायतें

Jammu Updated Thu, 28 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। वीरवार से शुरू होने वाले बजट सत्र के लिए बुधवार को तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। विधान परिषद के चेयरमैन अमृत मल्होत्रा ने इस सिलसिले में बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में सत्र के दौरान शांतिपूर्ण तरीके से कार्यवाही चलाने के लिए परिषद सदस्यों और मंत्रियों को खास हिदायतें दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में विधान परिषद की कार्यवाही से संबंधित कैलेंडर भी संशोधनों के साथ मंजूर कर दिया गया। बैठक में तय किया गया कि सदन की कार्यवाही के दौरान पांच दिन स्कूल एजूकेशन, पीएचई और बाढ़ नियंत्रण, स्वास्थ्य, सड़क एवं भवन निर्माण और उपभोक्ता मामले एवं जन वितरण मंत्रालयों की कार्यप्रणाली पर चर्चा होगी। इसके अलावा जनता से संबंधित महत्वपूर्ण मसला नोटिस में आने पर किसी भी दिन चर्चा हो सकेगी।
बैठक में योजना एवं विकास मंत्री अजय सडोत्रा, विधायी कार्य मंत्री मीर सैफउल्लाह, विधान परिषद के डिप्टी चेयरमैन एमवाई टैंग, एमएलसी जावेद अहमद राणा, बशीर अहमद मागरे, रवींद्र कुमार शर्मा, गुलाम नबी मोंगा और विधान परिषद के सचिव अशरफ मीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें