एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जख्मी लोगों में दो गंभीर

Jammu Updated Mon, 08 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू/लुधियाना। जम्मू कश्मीर के तहसील मेंढर के गांव सरहुत्ती में रसोई गैस सिलेंडर फटने से जख्मी दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि तीन की हालत में सुधार है। पांचों घायलों का लुधियाना के सीएमसी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे तहसील मेंढर के गांव सरहुत्ती में गैस सिलेंडर फट गया। इसमें छह लोग जख्मी हो गए। इनको इलाके के अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा के बाद पांच को लुधियाना के सीएमसी अस्पताल में रेफ र कर दिया। हादसे में जख्मी महिला कालेज परेड की असिस्टेंट प्रोफेसर सकीला चौधरी के पति एवं जेएंडके पावर विभाग में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर मोहम्मद सादिक ने बताया कि हादसे के बाद सिलेंडर फटा पड़ा था और उसमें आग लगी हुई थी, जबकि आग में झुलसे उनके परिवार के सदस्य चिल्ला रहे थे।
इस हादसे में सादिक की पत्नी सकीला चौधरी के अलावा उनकी भाभी मंसा बीबी, बहन मकसूदा नाज, भतीजी कल्सूम अख्तर और भतीजा इम्तियाज अहमद जख्मी हुए हैं। सभी का सीएमसी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सादिक ने कहा कि मकसूदा नाज भी सरकारी स्कूल में टीचर हैं। उधर सीएमसी के प्रवक्ता का कहना है कि जख्मियों की हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन

सीएमसी अस्पताल में बर्न विभाग के हेड डा. विजय ओबेद का कहना है कि हादसे में जख्मी हुए पांच लोगों में से दो महिलाएं 75 फीसदी तक जल गई हैं, जबकि तीन जख्मी 40 से पचास फीसदी तक जले हैं। इनमें से अधिक झुलसी महिलाओं की हालत स्थिर, लेकिन गंभीर है। कम जले लोगों की हालत बेहतर हो रही है। गौरतलब है कि जिस घर में हादसा हुआ, वहां शादी का जश्न शुरू हुआ था।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें