जम्मू। झज्झर कोटली थाना के अंतर्गत मंगलवार को नंदनी के नजदीक दो गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में आठ लोग घायल हो गए। पुलिस को इसकी सूचना मिली तो पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से घायलों को जीएमसी पहुंचाया। उधर, आईटेन के चालक रियासी निवासी शाहीन अहमद मागरे के खिलाफ धारा 279/337 के तहत केस दर्ज कर लिया है। घायलों में रियासी निवासी रुखसाना, शमीन, शेरात, मंजूर और पन्नू निवासी बटोत, रमेश निवासी हरियाणा शामिल हैं। इन्हें मेडिकल कालेज जम्मू भर्ती कराया गया, जबकि अन्य घायलों का दोमेल में ही उपचार हुआ। वहीं, सिद्दडा क्षेत्र में बाइक और टेंपो की टक्कर में पिता-पुत्री घायल हो गए। घायल बलबीर सिंह और ईशा एथम सरुईंसर के रहने वाले हैं।
और पढ़ें
जानकारी के मुताबिक जम्मू से कटड़ा की ओर ट्वेरा गाड़ी जा रही थी और दूसरी तरफ रियासी से जम्मू की ओर से आईटेन गाड़ी आ रही थी। नंदनी के नजदीक दोनों गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों गाड़ियों का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
पुलिस ने मौके पर जाकर जांच शुरू की तो आईटेन के चालक की गलती पाई गई। पुलिस ने उसके चालक रियासी निवासी शाहीन अहमद मागरे के खिलाफ केसदर्ज कर लिया है। उधर, घायलों को जीएमसी में पहुंच दिया गया। घायलों के दिए बयान में उनकी गाड़ी सामान्य गति से आ रही थी, आईटेन के चालक ने तेज गति के साथ सामने आकर घटना को अंजाम दिया।