एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मुलाजिमों ने नहीं किया कोई कामकाज

Jammu Updated Wed, 11 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। रिटायरमेंट आयु बढ़ाने और डेलीवेजरों को नियमित करने के लिए नीति निर्धारित करने सहित अन्य मांगों को लेकर सरकारी मुलाजिमों ने तय कार्यक्रम के तहत मंगलवार को लखनपुर से लेह तक काम छोड़ हड़ताल रखी। जरूरी सेवाओं को छोड़ अन्य कामकाज ठप रखा गया। बुधवार को भी सरकारी मुलाजिम हड़ताल पर रहेंगे। बुधवार को ही मुलाजिमों की ज्वाइंट कंसलटेटिव कमेटी (जेसीसी) अगले आंदोलन का ऐलान भी करेगी। जम्मू में जेडीए, आबकारी और बिक्री कर, लोक निर्माण भवन, भेड़ पालन विभाग, पालीटेक्निक, बिजली, पीएचई कांप्लेक्स, कृषि विभाग, कमांड एरिया, ग्रामीण विकास विभाग, पशु पालन विभाग, समाज कल्याण विभाग, नगर निगम आदि विभागों में मुलाजिमों ने कामकाज ठप रखकर प्रदर्शन किया। नेशनल ट्रेड यूनियन फ्रंट के प्रधान एवं जेसीसी की कोर कमेटी के सदस्य मोहम्मद गफूर डार, अमरीक सिंह, राजिंद्र कुमार, नजीर अहमद सुभाष बड़ू, जसवंत सिंह आदि ने विभिन्न विभागों का दौरा किया और हड़ताल मुलाजिमों को संबोधित किया। डार ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर मुलाजिमों की मांगों खासतौर से जिन मांगों पर जेसीसी और सरकार के बीच समझौता हो चुका है, उन्हें जल्द अमलीजामा नहीं पहनाया गया तो आंदोलन को और तेज होगी। जेसीसी नेताओं के अनुसार कठुआ, उधमपुर, सांबा, राजोरी, पुंछ, रियासी, डोडा, रामबन, कश्मीर, लद्दाख में कर्मचारियों ने जरूरी सेवाओं के अलावा अन्य कामकाज ठप रखा।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें