बाड़ी ब्राह्मणा। क्षेत्र के रेलवे स्टेशन इलाके में रविवार को दोपहर लोगों को धमाके की आवाज सुनाई दी तो अफरा-तफरी मच गई। लोगों को लगा कि कोई बम धमाका हुआ हो। मौके पर एक सेल बरामद किया गया है। जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया है।
धमाके के कुछ देर बाद एक खाली पड़े प्लॉट में स्थानीय लोगों ने पुराना रॉकेट लांचर सेल देखा तो हड़कंप मच गया। इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी पास में तैनात रेलवे पुलिस को दी, लेकिन जिस जगह सेल पड़ा हुआ था वह क्षेत्र स्थानीय पुलिस के अधीन आता है। इसके चलते लोगों ने सेल मिलने की जानकारी बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस को दी। एसडीपीओ बाड़ी ब्राह्मणा एसएम जंग्राल पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंच गए। साथ ही बम निरोधक दस्ते को भी इसकी सूचना दे दी गई। कुछ देर बाद यह दस्ता भी मौके पर पहुंच गया। जांच-पड़ताल के बाद सेल को यह दस्ता अपने साथ ले गया। बताया गया है कि यह मोटार्र का पुराना सेल है, जिसमें जंग लगा था। वहीं, एसडीपीओ बाड़ी ब्राह्मणा का कहना है कि सेल काफी पुराना है। अभी इसकी जांच चल रही है। लोगों को अगर किसी धमाके की आवाज सुनाई दी है तो वह पास की किसी फैक्ट्री से भी आ
सकती है।