एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

यंग स्टार और सिट्टू में होगी खिताबी भिड़ंत

Jammu Updated Sun, 05 Jan 2014 05:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। केके हक्कू स्टेडियम पर चल रही पहली शहीद भगत सिंह सब जूनियर हाकी प्रतियोगिता में फाइनल मैच की रूपरेखा तैयार हो गई है। फाइनल मैच में यंग स्टार क्लब और सिट्टू क्लब सिंबल कैंप के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। शुक्रवार को सिट्टू क्लब और शहीद भगत सिंह क्लब के बीच खेला गया सेमीफाइनल मैच एकतरफा रहा। मैच में सिट्टू क्लब ने शहीद भगत सिंह क्लब को एकतरफा मैच में 6-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के शुरुआत में तो दोनों टीमों ने बेहतर खेल दिखाया। दोनों टीमों ने एक-दूसरे पर दबाव बनाने की तमाम कोशिशें की लेकिन कोई भी टीम सफल नहीं हो सकी। समय बीतने के साथ-साथ सिट्टू क्लब की टीम ने आक्रमण करना तेज कर दिया और एक के बाद एक हमला कर शहीद भगत सिंह क्लब की रक्षापंक्ति को ध्वस्त कर दिया। मैच में रमणदीप (सीनियर) ने शानदार खेल दिखाया और तीन गोल ठोके।
रणमदीप ने मैच के 21वें, 39वें और 49वें मिनट में गोल किए। इसके अलावा हरमिंद्र पाल ने दसवें, नवजोत सिंह ने 41वें और सर्वजीत सिंह ने 26वें मिनट में गोल कर स्कोर को 6-0 कर दिया। मैच में अमरजीत सिंह, दिवेंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह, मनदीप सिंह, दलबीर मेहता, मंजीत सिंह और जीएस बख्शी ने तकनीकी अधिकारियों की भूमिका निभाई। इससे पहले वीरवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में यंग स्टार ने हीरानगर क्लब को रोमांचक रहे मैच में टाई-ब्रेकर से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें