एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

संतोष ट्राफी के लिए संभावित खिलाड़ी चयनित

Jammu Updated Sun, 12 Jan 2014 05:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। जेएंडके फुटबाल एसोसिएशन ने चयन कमेटी के माध्यम से प्रतिष्ठित संतोष ट्राफी के लिए संभावित खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। 68वीं संतोष ट्राफी में हिस्सा लेने के लिए (जोनल प्रतियोगिता) रियासत की टीम 28 फरवरी को दिल्ली के लिए रवाना होगा। एसोसिएशन की ओर से जो संभावित खिलाड़ी चुने गए हैं उनमें विक्रमजीत सिंह, फैसल अहमद, अमृतेश, वसीम फिरोज, यासीन रशीद, अमन थापा, गौतम मेहरा, अजहर अली, आशिक मुश्ताक, शाहनवाज बशीर, मुकेश कुमार, रमेश कुमार, रोहित कुमार, खालिद क्यूम, जमशीद, आसिफ मजीद, जमीर-उल-हसन, वसीम यूसुफ, संदीप, प्रेम कुमार, आमिर अहमद, तौफीक अहमद, शाहिद मुश्ताक और अमनजोत सिंह शामिल हैं। शुरुआती जोनल राउंड के लिए रियासत की टीम को ग्रुप बी में रखा गया है जो उत्तर प्रदेश, पंजाब और हिमाचल के साथ मैच खेलेगी। चुने गए खिलाड़ियों का साइंस कालेज के मैदान पर कोचिंग कैंप आयोजित किया जाएगा।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें