एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हताश युवाओं को नई उम्मीद का इंतजार

Jammu Updated Sun, 23 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। रंगशाला संस्थान की ओर से शनिवार को आरटीजीएस स्टूडियो जम्मू में नाटक ‘युवा जोश’ का मंचन किया गया। उमेश सिंह के निर्देशन में हुए इस नाटक में दिखाया गया कि देश के युवाओं में भरपूर क्षमता और जोश है लेकिन उन्हें वो मौका नहीं दिया जा रहा है, जिसकी उन्हें जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे युवाओं को अब नई सत्ता से कई उम्मीदें हैं जो देश के विकास के साथ उनके लिए काम करे। नाटक चार दोस्तों की जीवनचर्या पर आधारित है। इसमें एक दोस्त एक ऐसी ऊर्जा का उत्पादन करता है, जिसमें पेट्रोल और डीजल के बिना गाड़ी चल सकेगी लेकिन उसके शोध को उसी के ऊपर वाले इस डर से पास नहीं होने देते कि वह उनके आगे चला जाएगा। इसी तरह एक युवा कृषि के क्षेत्र को मजबूत बनाने की क्षमता रखता है लेकिन जब वह देखता है कि आज कृषि क्षेत्र में युवा माल और मल्टी स्टोरी पर ज्यादा ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। भविष्य में देश में पैसा तो होगा लेकिन खाद्य आपूर्ति के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहना पड़ेगा। इसी तरह दो अन्य दोस्त भी विभिन्न क्षेत्रों में योग्यता रखते हुए भी आगे नहीं बढ़ पाते हैं। नाटक में गौतम सिंह, तरुण शर्मा, निखिल सिंह, अभिषेक सिंह विभिन्न किरदार में रहे। नाटक को सफल बनाने में तरुण शर्मा, मोहन लाल ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें