एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

क्रिकेट के फाइनल में पैराडाइज

Jammu Updated Sun, 20 Apr 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। एमए स्टेडियम में चल रही वार्षिक स्पोर्ट्स मीट बार एसोसिएशन (एचसी) जम्मू की क्रिकेट प्रतियोगिता में पैराडाइज इलेवन ने रायल वारियर पर जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। इसमें गुरु प्रताप सिंह ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पैराडाइज इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में पांच विकेट पर 129 रनों का स्कोर खड़ा किया। गुरु प्रताप सिंह ने 44 गेंदों पर नाबाद 64 रनों की शानदार पारी खेली। दूसरे छोर से एन भसीन ने 16 रन टीम के खाते में जोड़े। रायल वारियर की ओर से सुरेंद्र, विनय, रोहित और परवेज सलारिया ने एक-एक बल्लेबाज को बाहर का रास्ता दिखाया लेकिन इसके जवाब में टीम के बल्लेबाज 12.5 ओवर में 79 रन ही जुटा पाए। सुरेंद्र और राज वजीर ने 15-15 रन जोड़े। पैराडाइज की ओर से गुरु प्रताप ने तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। साहिल, अजय और रवि ने दो-दो विकेट चटकाए। इन मुकाबलों को देखने के लिए खेल प्रेमी मौजूद रहे। वहीं आगामी राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिताओं के लिए भी क्रिकेटर अभ्यास में जुट गए हैं। अधिकांश्ा कक्षाओं की परीक्षाएं खत्म होने के बाद मैदानों में युवाओं की चहलपहल है। इसके अलावा जिस प्रकार से पिछले कुछ दिनों से मौसम बना हुआ है उसने भी युवाओं के उत्साह को बढ़ा दिया है। मैदान के अलावा गली क्रिकेट भी खूब खेला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें