अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। शहर में सोमवार को लॉकडाउन फेज तीन की शुरू हो गया। फेज तीन के पहले दिन सड़कों पर आम दिनों की तुलना में अधिक लोग और वाहन देखे गए। सुबह सात से शाम सात बजे तक आम लोगो की आवाजाही की छुट मिलने से लॉकडाउन फेज दो की तुलना में हलचल तोड़ी अधिक दिखी।शहर के चौथे तवी पुल पर बने पुलिस नाके से दिन भर बिना पुछताछ के वाहनों की आवाजाही दिखी। दोपहर को पुलिस नाके पर जवान नहीं दिखे।शहर को रोड जोन घोषित करने के बाद भी सड़कों पर वाहनों की आवाजाही सामान्य दिखी।सड़क पर दो और चार पहियां वाहनों ही चलते दिखे।अधिकांश दो और चार पहिया वाहन चालक सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते दिखे।दो पहिया वाहन चालक मास्क पहले, जबकि चार पहिया वाहनों में दो ही लोग बैठे दिखे। शहर के बेलीचराना और रायपुर सतवारी इलाकों में मेडिकल और राशन की दुकानों के अलावा अन्य सामान की दुकाने बंद दिखी। इलाके में हॉडवेयर, मोबाइल और इलेक्ट्रिक दुकाने बंद दिखी। सड़कों पर दिन भर इक्का- दुक्का वाहनों की आवाजाही देखी गई। इसमें अधिकांश लोग जरूरी सामान लाते दिखे। प्रदेश सरकार द्वारा जम्मू को रेड जोन घोषित किया है। इसमें दुकानों को सशर्त ढील के साथ खोलने की इजाजत है। बेलीचराना में इलेक्ट्रिक शॉप के मालिक सोहन लाल ने कहा कि दुकान खोल कर क्या करना है।लोग घरों में बंद है तो सामान कौन लेगा।
और पढ़ें