थोड़ा और साथ रह उनके
तेरी तालीम अभी बाकी है
झूठ सजने लगा है बातों में
आँखों में सच बाकी है
चलने लगोगे दुनिया के बाजार में उनकी तरह
सीख लो उनसे आड़ी तिरछी चाले
चमक से लगने लगे हो नए सिक्के
बस नियत में खोट बाकी है
थोड़ा और साथ रह उनके
तेरी तालीम अभी बाकी है
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें