जीवन में मिलती सदा
अनुभव से ही सीख।
ज्ञान स्वयं अर्जित करें
मिलें न इसकी भीख।।
अनुभव नफरत का हुआ
मिला प्यार का संग।
जीवन के सोपान में
अद्भुत इसके रंग।।
अनुभव की पूंजी सदा
जीवन में है खास।
सिद्धि अनुभव से मिलै
पूरी होती आस।।
अनुभव से है सभ्यता
अनुभव रचै समाज।
अनुभव से ही तो बने
सारे रीति -रिवाज।।
अनुभव पाकर प्रीति का
निर्मल हुआ स्वभाव।
*मैं* औ *मेरा* मिट गया
*तू* औ *तेरा* भाव।।
अनुभव की बगिया खिलें
सदा ज्ञान के फूल।
बिन अनुभव जीवन हुआ
जैसै उड़ती धूल।।
अनुभव का सम्मान कर
यह है जीवन-वोध।
अनुभव जीवन-दीप है
यही बताती शोध।।
*भूपेंद्र