विज्ञापन

कवि

Rajiv Ranjan

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            खुशियाँ ढूंढ़ता हूँ ,
        
                                                    
                            
दर-दर भटकता हूँ ,
बेचैन दिल को सुकून मिलता हैं ,
कलम से जज़्बातों को ,
जब-जब कविता का रूप देता हूँ |

कवि हू, कतई इसका प्रमाण नहीं देता,
पर कविता के बिना अधूरा हूँ ,
कभी इस बात से इनकार नही करता |

कवि का हाल बुरा है ,
जज़्बातों का जाल बड़ा है ,
क्या लिखूँ , क्या छोड़ू ,
इस कशमकश में हाथ रुके हैं , कलम थके हैं ,
मन में अंतरदवंद है चालू ,
जो जीत गया वह ,
कोरे कागज पर उतर गया ,
जो हार गया वह अंतर्मन मे दब गया ,
इस तरह एक कविता रचित हो जाती हैं ,
चार पल सुकून मिलता हैं , कवि खुश होता हैं ,
अगले ही पल पुन: जज़्बातों का दवंद चालू होता हैं ,
कवि बेचैन होता है,
फिर से एक कविता का उदय होता है |

कवि, कलम, कविता का यह प्रक्रिया अनवरत चलता रहता हैं ,
श्रोता इन जज़्बातों मे डूब कर प्रफुल्लित होते रहते हैं ,
कुछ कवि महान हो जाते है , कुछ गुमनाम रह जाते है ,
कवि इन बातों से अनजान जज़्बातों के नक्काशी में लिन रहते है ,
खुद बेचैन होकर , लोगों के लिए कवि बन जाते हैं ,
खुद बेचैन होकर , लोगों के लिए कवि बन जाते हैं ||

- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
5 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Aalam-e-Ghazal Parvez

265 कविताएं

View Profile

Yunush khan

7864 कविताएं

View Profile

Anamika singer

344 कविताएं

View Profile