हृदय पटल को स्पर्श करती वो स्मृतियाँ
निरन्तर धड़कन की मधुर आवाज़ बन
सुनाई पड़ती हैं कानों में हल्के-हल्के
बरबस ही उँढेल देता हूँ स्वयं को
उन मीठी स्मृतियों के बर्तन में
घुलकर खो जाता हूँ उन में
जैसे नदी घुले सागर के जल में
मधुर स्मृतियाँ ही पूंजी जीवन की
कहो और स्थिर क्या है इस जग में ।
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।