(1)न मैदान रहा वो अौर समय भी वो नहीं,
न साथियों का संग अौर मौसम भी वो नहीं।
न जीने का कोई ढंग अौर रंग भी वो नहीं,
न है कोई साथ;अौर अगर हैं तो संग भी वो नहीं॥
2)न प्रेम रहा वो;सद्भाव भी वो नहीं,
न चाह रही वो अौर चाहत भी वो नहीं।
न ख्वाहिश रही वो अौर सपने भी वो नहीं,
न मंजिल रही वो अौर राही भी वो नहीं ॥
3)न लोग (वृद्ध) रहे वो अौर बातें भी वो नहीं,
न चबूतरे हैं वो अौर चौपालें भी वो नहीं।
न मामले रहे वो अौर न्याय भी वो नहीं,
अदालतें तो हैं पर मुखिया वो नहीं॥
4)न बीज रहे वो अौर फसल भी वो नहीं,
न खाद पानी वो अौर income भी वो नहीं।
पैसा लगा रहा कृषक लेकिन फसल के दाम ही नहीं,
क्योंकि बिचौलिये हैं जो ;लेकिन साहूकार वो नहीं॥
5)न भूख रही वो क्योंकि मेहनत भी वो नहीं,
है पैसों की भूख लेकिन; भोजन से मिटने वाली ये नहीं।
न नींद रही वो अौर रातें भी वो नहीं,
न चैन रहा वो अौर शुकुन भी वो नहीं॥
6)गीत तो हैं वो ;पर वाद्ययंत्र वो नहीं,
नृत्य तो हैं वो;पर नाचने वाले वो नहीं।
न हैं प्राचीन शुभ संकेत अौर मानने वाले भी वो नहीं,
क्या बदला है समय? या बदल गयी ये जमीं?
7)न तंत्र -मंत्र वो अौर साधु बाबा भी वो नहीं,
अब भरोसा नहीं रहा क्योंकि इतने अच्छे भी ये नहीं।
न शासन रहा वो अौर कर्मचारी भी वो नहीं,
न साधन रहे वो अौर साधना भी वो नहीं॥
(8)बन गयीं गगनचुंबी इमारतें; झुग्गी झोपड़ियां रही नहीं,
मिट गयी पगडंडी; पक्की सड़कें हैं बनीं;
सड़कों से क्या ?; दुर्घटनाएँ बड़ गयीं,
सभी सुख साधन तो हैं ;पर सुख है नहीं॥
9)हैं सभी व्यस्त ; फ्री भी कोई नहीं,
आजाद हैं सिर्फ़ पंछी; मनुष्य कोई नहीं।
धन कमाने की होड अौर अब धनी भी वो नहीं,
दुख हैं अगर तो सुखी भी कोई नहीं॥
10)न पढाई रही वो अौर पढने वाले भी वो नहीं,
खुल गए स्कूल; गुरूकुल अब वो नहीं।
सब छपता था दिमाग मे; कलम थी जो नहीं,
पालन होता था गुरू की आज्ञा का लेकिन अब शिष्य वो नहीं॥
11)बड रही है जन्मदर; पर भाईचारा वो नहीं,
उम्र भी कम हो गयी; लोग जीते भी अब नहीं।
भाई भाई लड रहा; दुनिया लालची बनी,
मान तो दे रहा; पर सम्मान वो नहीं॥
12)आधुनिकता की अंधी दौड; संस्कृति लुप्त हो रही,
कोई आईना दिखा दे इनको; या चलता रहेगा बस यूँ हीं।
वक्त है अभी साथियों ; जाग जाअो तुम अभी,
वरना वक्त ऐसा आएगा कि विलुप्त हो जाएगा सभी॥
13) चमचमाती बिजली लेकिन रोशनी वो नहीं,
वो मशालों की रोशनी; चकाचौंध थी नही।
भड़भडाती मोटरें पानी निकल रहा नहीं,
पानी निकल रहा नहीं या पानी बचा ही नहीं॥
14)माँ बाप को भूल रहा मनुष्य; पत्नी प्रिय है बनी,
जोरु का प्रेम याद हैं ; माँ की यादें गुम हुईं।
जब सोचा इन पलों के बारे मे; तो आँखें नम हुईं,
काँप रहें हाँथ; कलम चल रही नहीं॥
क्यों रूक गई कलम कुछ समझ आ रहा नहीं,
लिखूँ अब मैं क्या या लिखूँ भी कुछ नहीं॥
लिखूँ अब मैं क्या या लिखूँ भी कुछ नहीं॥
भैय्या रीतेश मिश्रा
हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।