खुशी से आए थे, चले गए कहीं और,
बीत गया पुराना, आ गया नया दौर।
मुस्कुरा कर वह लम्हे आते हैं याद,
बस करते ही रह जाते हैं उनकी बात।
ना कोई अपना है, सब तो है पराए,
ना कोई साथ हैं, मैं ही हूं बस खुद का सहारा।
नहीं अब किसी से किसी का नाता,
सबको बस अपनी ख्वाइश है पूरी करना।
आंसू बह कर चले जाते हैं, खुशी भी कहीं चली जाती है।
रात आती है, दिन जाती है।
दिन जाती है, रात आती है।
बस पुराना ज़माना आता है याद।