विज्ञापन

उम्मीद

ਭਾਰਤੀ ਰਾਣਾ

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                              उम्मीद
        
                                                    
                            
उम्मीद की कच्ची डोर का सहारा लिए सुकून  का दरिया ढूढने चली थी
उम्मीदों के पंख लगाकर  आसमां का सफर तय करने चली थी
पता था  झूठ सिर्फ शोर करता हैं
फिर भी उसी शोर में खुद को समझाने की आरजू लिए निकल पड़ी थी

सोचा नहीं की खुद की कमजोरियां बताकर अपनी अहमियत कम कर रही
लगता था समझ को समझकर ही आगे बढ़ रही
मालूम न था कि बुलंदियों को छूना है तो खुद को बदलना जरूरी हैं
उम्मीदों का चोला डाले मैं तो बस नाच रही थी

जब  हकीकत का तूफ़ान आया तो आंखे खुली तब दिखा तो सब फरेब था  मैं तो खुद का तमाशा बना रही थी
अब तो परख लिया सब
सच ही कहां है किसी ने
  कि बड़ी चोट बड़े घाव नही देती
छोटी छोटी बातें भी गहरे जख्म दे जाती है

फिर समझाया खुद को ए दिल ए नादान तुझे तू ही समझेगा बहतर
नही तो उम्मीद ही थप्पड मारती है खींचकर
यहां न कोई गलत है न कोई मतलबी
बस तू समझ सब को अजनबी

अब हम फिर से उड़ चले एक नई उमंग के साथ
पर बिना उम्मीद के......
चलेंगे  इस डगर पर सीखते  अपनाते पर लगाकर  पंख असलियत के....

- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all