एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

देवरिया घटना पर मायावती ने प्रदेश सरकार को याद दिलाया अपना शासनकाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 06 Aug 2018 08:38 PM IST
विज्ञापन
mayawati
विज्ञापन

Next Article

बसपा सुप्रीमो मायावती ने बिहार की तरह ही प्रदेश में देवरिया के नारी संरक्षण गृह में देह व्यापार की घटना पर दु:ख जताया है। उन्होंने दोनों घटनाओं में लीपापोती की जगह कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा अध्यक्ष ने यहां जारी एक बयान में कहा कि ये घटनाएं साबित करती हैं कि बीजेपी की सरकारों में जबर्दस्त अराजकता है तथा महिलाओं को असुरक्षा और दुर्दशा के बीच रहना पड़ रहा है।

उन्होंने ऐसी घटनाओं को पूरे देश के लिए शर्म की बात बताया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी शासित राज्यों में जंगलराज है तथा कानून-व्यवस्था की तरह ही महिला सुरक्षा व सम्मान भी प्राथमिकता की जगह आखिरी विषय है।
विज्ञापन


वैसे तो यूपी सरकार को बिहार की दु:खद घटना से सबक लेकर फौरन ही अलर्ट हो जाना चाहिए था, लेकिन सरकार सोती रही और महिलाएं सरकारी अव्यवस्था का शिकार बनती रहीं।

मायावती ने अपने शासनकाल में इलाहाबाद के सुदूर गांव में एक महिला को नंगा घुमाने की घटना का हवाला देते हुए कहा कि तब उन्होंने जिले के सबसे बड़े अधिकारी एसएसपी को ही निलंबित कर दिया था। जब तक सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी, ऐसी घटनाएं रुकने वाली नहीं हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें